Showing posts with label इस्लाम का नमाज़ शब्द संस्कृत के नमस् से बना है. Show all posts
Showing posts with label इस्लाम का नमाज़ शब्द संस्कृत के नमस् से बना है. Show all posts

Thursday, 27 August 2020

इस्लाम का नमाज़ शब्द संस्कृत के नमस् से बना है

इस्लाम धर्म की पूजा पद्धति का नाम सलात है। कुरान में इस्लामिक पूजा पद्धति को सलात की संज्ञा दी गई है। परंतु मुसलमान इसे नमाज़ के नाम से जानते हैं और  अल्लाह के सामने नमाज़ अदा करते हैं। नमाज़ शब्द संस्कृत शब्द नमस् (नमः) से बना है। नमस् का पहला उपयोग ऋग्वेद में हुआ है और इसका अर्थ है "आदर और भक्ति में ईश्वर के समक्ष झुक जाना"। गीता के ग्यारहवें अध्याय के इस श्लोक में भी इसका उल्लेख इसप्रकार है - "नमो नमस्तेऽस्तु सहस्रकृत्वः पुनश्च भूयोऽपि नमो नमस्ते"। 



इस संस्कृत भाषा से उत्पन्न शब्द नमस् की यात्रा भारत से प्रारम्भ हुई। जब यह नमस् शब्द ईरान पहुंची (जहाँ प्राचीन फ़ारसी अवेस्ता का प्रचलन था) तो नमस् शब्द का " स् " का उच्चारण " ज़ " में परिवर्तित हो गया और नमस् को नमाज़ कह कर सम्बोधित किया गया। 



गौरतलब है कि फारसी भाषा में लिपि " स् " नहीं होता है इस कारण से " स् " का स्थान " ज़ " ने ले लिया और इस प्रकार नमस् नमाज़ बन गया। इसप्रकार नमाज़ शब्द तुर्की, आज़रबैजान, तुर्केमानिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, बर्मा, इंडोनेशिया और मलेशिया के मुसलामानों के दिलों में घर कर गई। 


इस लेख में दी गई जानकारी राशिफल गुरु के स्वयं का विचार नहीं है। बल्कि यह जानकारी न्यूज़ पेपर और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई है। परन्तु यदि किसी पाठक को ऐसा प्रतीत होता है कि इस लेख में दी गई जानकारी (लिखने में या समझने में) में कुछ कमी है या गलती है तो ऐसे पाठकों से नम्र निवेदन है कि आप अपना विचार कमेंट के माध्यम से हमें दें हम अवश्य उनके कॉमेंट के आधार पर अपने इस लेख में (आवश्यकता अनुसार) परिवर्तन करेंगे। राशिफल गुरु इस बिषय के सच या झूठ होने का दवा (प्रत्यक्ष, परोक्ष या अन्यथा) नहीं करता है।
Reference :
https://www.bbc.com/hindi/india-4040165
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/azab+gazab-epaper-azabgaz/sanskrit+bhasha+se+nikali+hai+musalamano+ki+namaj+janie+kuch+aur+rochak+bate-newsid-69465009
https://www.newstodaycg.com/newstodaycg-the-word-namaz-comes-from-the-root-word-namah-in-sanskrit-it-means-to-bow-down/
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BC
http://saajha-sarokaar.blogspot.com/2010/03/blog-post.html
https://hi.quora.com/%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%B6%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%A6-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF
https://jagohindustani.wordpress.com/2017/06/27/%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%86%E0%A4%88-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%AE/